‘दाल बाफले कैसे बनाये’

आवश्यक सामग्री-

गेहूं का आटा-450 ग्राम

घी- 50 ग्राम

बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

दाल- 250 ग्राम

हरी धनिया बारीक कटी हुई

हरी मिर्च बारीक कटी हुई

टमाटर बारीक कटी हुई

प्याज लहसुन बारीक कटा हुआ

दाल बाफले बनाने की विधि- बाफले के लिए आटे को तैयार करे।आटे को छानकर एक बडी थाली में रखे।आटे में घी,बेकिंग पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले।फिर गुनगुने पानी की मदद से आटे को गूंथ कर आधे घंटे के लिए ढक कर रख दे।

दाल की तैयारी- दाल को एक कुकर में पका ले जब अच्छी तरह पक जाय तो दाल को भगौने में निकाल दे।

आधे घंटे के बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बना ले। उसके बाद दाल को गैस पर चढाये ।जो बाफले की लोई बनायी है।उनको दाल में डाल दे।जब बाफले पक जाय तो चाकू की मदद से चेक करे।जब बाफले पक जायेगे तो बाफले चाकू पर चिपकेगा नही।

अब बाफले को दाल से निकाल ले ।उसके बाद दाल को फ्राई करे ।एक पैन में थोडा सा तेल डाले बारीक कटी हुई प्याज व लहसुन डाले लाल होने तक भूने।फिर उसमें कटी हुई टमाटर, कटी हुई मिर्च डाले।हरी धनिया से सजावट करे।

एक पैन में थोडा तेल डाल कर बाफले को काट कर फ्राई करेगे।हल्के लाल होने तक भूनेगे।

दाल बाफले तैयार – प्याज , चटनी के साथ परोसे।बहुत ही टेस्टी , मुलायम नाश्ता, लंच , डिनर करे।

Published by News blog

Digital marketing idea

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started