‘स्पंजी रसगुल्ला कैसे बनाये’

आवश्यक सामग्री-

दूध- 1 लीटर

नीबू- 1 रस छानकर

चीनी- 400 ग्राम

पानी-3-1/2कप पानी

अरारोट पाउडर -1 चम्मच

बनाने की विधि-एक भगौने में दूध को उबाल ले।उबलने के बाद दूध को थोडा ठंडा होने दे।उसके बाद नीबू के रस को डालकर थोडी देर चलाते है।जिससे छेना बन जाता है।एक काटन कपड़े में छेने को छान लेतेहै।दो तीन बार ठंड़े पानी से धो देते है जिससे नीबू का खट्टापन निकल जाता है।एक थाली में छेने को बहुत मलते है ।जिससे छेना महीन हो जाता है।छेने में एक चम्मच अरारोट पाउडर डालते है।उसको भी अच्छी तरह मिलाकर मलते है

महीन होने के बाद छोटी -छोटी लोई बना लेते है क्योकि छेना बनने के बाद बड़ा हो जाता है।

चासनी बनाना- एक कढाई में चीनी डाले।उसके बाद सवा तीन कप पानी डाले। जब चासनी पक जाये तो छेने की गोलियां उसमें डाल दे।जब खौलने लगे तो थोड़ी देर में चलाते रहे।व थोड़ा-थोड़ा पानी का छीटा मारते रहे।थोडी देर में रसगुल्ले बडे हो जायेगे।

रसगुल्ले को ठंडे होने के लिए रख दे।

15 मिनट में स्पंजी रसगुल्ला तैयार ।आप भी खाये व बच्चो को भी खिलाये।

इतनी आसान विधि।

Published by News blog

Digital marketing idea

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started