‘पानी से कैसे बनाये बाटी चोखा’

आवश्यक सामग्री-गेहूं का आटा 3 कप

घी -3 टी स्पून

सत्तू -1कप

हरी धनिया -बारीक कटा हुआ

हरी मिर्च- बारीक कटी हुई

सरसो का तेल-2 टेबल स्पून

नीबू-2

अदरख- कद्दूकश किया हुआ

तेल -तलने के लिए

नमक – स्वादानुसार

अजवाइन1/2 छोटी चम्मच

बेकिंग सोडा-1/2 छोटी चम्मच

अचार का मसाला

बैगन 300 ग्राम

आलू-300 ग्राम

बाटी बनाने की सामग्री की विधि-आटे में घी ,अजवाइन, बेकिंग पाउडर डालकर गुनगुने पानी से गूथं ले। गूंथ कर

आलू का चोखा

आधे घंटे के लिए रख दे।

चोखा बनाने की विधि-बैगन में हरी मिर्च, लहसुन,खटाई गोदकर भून ले।टमाटर भी भून ले।

बैगन , टमाटर को ठंडा होने के लिए रख दे।ठंडा होने पर छील ले। लहसुन , हरी मिर्च कटी हुई,अमचूर पाउडर,अदरख डालकर मिला दे।उसके बाद तेल व नीबू का रस मिला दे।हरी धनिया से सजा दे।

आलू में भी टमाटर , हरी मिर्च,हरी धनिया डालकर चोखा तैयार करे।तेल व नीबू का रस डालकर और नमक भी डालकर चोखा तैयार करे।

बाटी का भरावन तैयार करने की विधि-सत्तू में अचार का मसाला, हरी मिर्च,हरी धनिया,बारीक कटी हुई प्याज व नमक मिलाकर भरावन तैयार करे।

आटे की पेडी में भरावन भरकर बाटी को बनाकर रखे।

बाटी को पकाने की विधि- एक भगौने में पानी रखकर गैस पर चढाऐ।जब पानी उबलने लगे तब उसमे बाटी को पकाये।बाटी को चाकू की मद्द से चेक करे।बाटी को पानी से निकालकर ठंडी होने को रख दे।

बाटी को तले-एक कढाई में तेल गैस पर चढाये व बाटी को तलकर सर्व करे।

दाल ,बाटी चोखा तैयार।

Published by News blog

Digital marketing idea

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started